विधायक विमल राजवंशी के प्रयासों से चितरकोली में 1.18 करोड़ की बल्क मिल्क कूलर योजना मंजूर

Updated:
विज्ञापन

विधायक विमल राजवंशी

Nawada News : विधायक विमल राजवंशी के प्रयासों से 1.18 करोड़ रुपये की योजना मंजूर, निविदा जारी. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नवादा से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली विधानसभा क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रजौली विधायक विमल राजवंशी के प्रयासों से रजौली प्रखंड के चितरकोली में बल्क मिल्क कूलर भवन एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए करीब 1.18 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिल गई है. विभाग ने इसके लिए निविदा भी जारी कर दी है. विधायक विमल राजवंशी ने बिहार विधानसभा में रजौली, सिरदला और मेसकौर प्रखंडों में डेयरी विकास एवं ग्रामीण रोजगार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था. उनके लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि अब चितरकोली में बीएमसी प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है.

किसानों की बढ़ेगी आय

यह परियोजना क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन, संग्रहण एवं विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी. बल्क मिल्क कूलर लगने से दूध की बर्बादी रुकेगी और किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य मिलेगा. इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. पशुपालकों को अब दूध बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

Also Read : मेसकौर के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 22-27 जून तक स्वागत सप्ताह, गर्मी छुट्टी के बाद स्कूलों में पुनः पढ़ाई से जोड़ने का अभियान शुरू

विकसित रजौली की दिशा में कदम

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नवादा के सांसद विवेक ठाकुर के ‘विकसित नवादा एवं विकसित रजौली’ के संकल्प और विधायक विमल राजवंशी द्वारा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने से रजौली विधानसभा विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रही है.

सीएम और मंत्री का जताया आभार

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए क्षेत्र के लोगों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद विवेक ठाकुर और विधायक विमल राजवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया है. वहीं विधायक विमल राजवंशी ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अपने नेता चिराग पासवान, पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता, सांसद विवेक ठाकुर एवं एनडीए के सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि यह डेयरी प्लांट रजौली के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

Also Read : पम्पूकल चौक पर रात में हिंसक झड़प, पुराने विवाद में फायरिंग और रोड़ेबाजी की घटना, पुलिस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन