ePaper

शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह

Updated at : 24 Jun 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह

भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर नवादा में रक्तदान शिविर आयोजित

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर नवादा में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रतिनिधि, नवादा नगर.

भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पुरेंद्र कुमार और जोनल अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक पुरेंद्र कुमार ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की और सभी को इस मानवीय कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि बैंक केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी हमारी प्राथमिकता है. जोनल अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सिर्फ बैंक कर्मचारी नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने वाले संवेदनशील नागरिक भी हैं.

शिविर में नवादा जिले की विभिन्न शाखाओं से आये बैंककर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. लगभग 30 से 35 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य संस्थानों को बड़ी सहायता मिलेगी. कार्यक्रम में प्रेरणा शाह, एहतेशाम उल हक, अभिषेक कुमार, ओमप्रकाश, सुधीर कुमार, अक्षय कुमार, राजीव रंजन, रवि कुमार, रंजन कुमार, शिव शंकर सहित अनेक शाखाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे. गौरतलब है कि नवादा जिले में भारतीय स्टेट बैंक की कुल 11 शाखाएं कार्यरत हैं, जिनमें से सभी ने इस रक्तदान शिविर में सहभागिता दिखायी. कार्यक्रम के अंत में रक्तदान करने वाले सभी बैंक कर्मियों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर उत्साह और गर्व की अनुभूति हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BABLU KUMAR

लेखक के बारे में

By BABLU KUMAR

BABLU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन