नवादा में खनन विभाग की मुहिम लाई रंग, अवैध कोयला, गिट्टी और बालू परिवहन पर लगी लगाम

पुलिस गिरफ्त में बालू-गिट्टी और कोयला माफिया
Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर में अवैध कोयला, गिट्टी और बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर दिखने लगा है. विभाग की लगातार छापेमारी और सख्त कार्रवाई के बाद अवैध परिवहन करने वाली गाड़ियों की आवाजाही में काफी कमी आई है. हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ माफिया अब गोविंदपुर और बरेब गांव के रास्ते अवैध पासिंग कराने में जुटे हैं.
Nawada News (अकबरपुर से अनिल कुमार की रिपोर्ट)
नवादा में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं कोयला, गिट्टी और बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर अब अकबरपुर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है. विभाग की लगातार छापेमारी, निगरानी और सख्त कार्रवाई के चलते अवैध रूप से कोयला, गिट्टी और बालू ढोने वाली गाड़ियों का संचालन काफी हद तक बंद हो गया है.
लगातार जांच अभियान से अवैध परिवहन पर अंकुश
विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना वैध कागजात के कोयला और गिट्टी का परिवहन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई. कई वाहनों को जब्त किया गया तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले रात के समय बड़ी संख्या में अवैध कोयला लदे वाहन सड़कों पर दिखाई देते थे, लेकिन विभाग की सख्ती के बाद उनकी आवाजाही में भारी कमी आई है. इससे न केवल राजस्व की हानि पर अंकुश लगा है, बल्कि अवैध खनन गतिविधियों पर भी प्रभावी रोक लग रही है.
नए रास्तों से हो रही अवैध पासिंग की चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार फोरलेन और अकबरपुर-फतेहपुर मार्ग पर बढ़ी छापेमारी के बाद कुछ माफिया अब गोविंदपुर के रास्ते बरेब गांव होकर इटरी क्षेत्र में अवैध कोयला, गिट्टी और बालू की पासिंग कराने में जुटे हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
अभियान आगे भी रहेगा जारी
खनन विभाग के पदाधिकारी संतोष प्रकाश झा ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या परिवहन की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.
Also Read: नवादा: अकबरपुर में गणितीय समर कैंप पर सवाल, अभिभावकों ने कहा- सिर्फ कागजों पर चल रहा कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










