रांची: सेवा सदन पथ पर जलजमाव के खिलाफ विधायक सीपी सिंह का एक्शन, नगर आयुक्त को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

रांची सेवा सदन का रोड, Pic Credit- X

Ranchi Seva Sadan: रांची के सेवा सदन पथ पर जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए विधायक सीपी सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. साथ ही ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने और सर्वे की मांग की है. पढ़ें, पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

रांची से सतीश सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Seva Sadan, रांची: राजधानी रांची के सबसे बिजी इलाकों में शुमार ‘सेवा सदन पथ’ और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द ही जलजमाव की पुरानी और नारकीय समस्या से राहत मिल सकती है. रांची के विधायक सीपी सिंह ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को एक आधिकारिक पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से सेवा सदन पथ पर पिछले कई वर्षों से चली आ रही खराब जलनिकासी (ड्रेनेज सिस्टम) की समस्या की ओर नगर निगम का ध्यान केंद्रिय कराया है. विधायक ने साफ कहा है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जलजमाव के कारण स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका अब एक स्थायी तकनीकी समाधान निकाला जाना बेहद जरूरी हो गया है.

हल्की बारिश में भी टापू बन जाती है सड़क

विधायक सीपी सिंह ने पत्र में क्षेत्र की जमीनी हकीकत बयां करते हुए कहा है कि मानसून तो दूर, सामान्य दिनों में होने वाली हल्की बारिश के बाद भी पूरी सड़क पर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है. इस वजह से आम लोगों का पैदल आवागमन भी पूरी तरह दूभर हो जाता है. बरसात के मौसम में यहां की स्थिति और ज्यादा भयावह हो जाती है. इस रास्ते की गंभीरता का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सेवा सदन पथ पर ही प्रसिद्ध ‘सेवा सदन अस्पताल’ स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में गंभीर मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए पहुंचते हैं. इसके अलावा इसी रास्ते पर दो बड़ी धर्मशालाएं और मंदिर भी स्थित हैं, जिसके कारण श्रद्धालुओं, आम नागरिकों और वाहनों की चौबीसों घंटे भारी आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में जलजमाव की यह समस्या केवल एक सड़क की नहीं, बल्कि हजारों लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी बड़ी परेशानी बन चुकी है.

Also Read: अदिति ने जीता झारखंड स्टेट चेस चैंपियनशिप का खिताब, नेशनल के लिए भी हुआ चयन

अभियंताओं की टीम से विस्तृत सर्वे कराने की मांग

समस्या के पूरा इलाज के लिए सीपी सिंह ने नगर निगम के समक्ष एक व्यावहारिक प्रस्ताव भी रखा है. उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है कि नगर निगम के कुशल और विशेषज्ञ अभियंताओं (Engineers) की एक विशेष टीम भेजकर इस पूरे क्षेत्र का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण कराया जाए. इसके बाद जलनिकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए एक मजबूत और लॉन्ग टर्म प्लान तैयार की जाए. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा सुझाव देते हुए कहा कि केवल सेवा सदन पथ ही नहीं, बल्कि रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अन्य सभी जलजमाव प्रभावित इलाकों का भी मॉनसून से पहले व्यापक सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए. विधायक ने जनहित का हवाला देते हुए नगर निगम प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र और प्रभावी पहल सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि राजधानी के नागरिकों को हर वर्ष होने वाली इस सालाना परेशानी से हमेशा के लिए निजात मिल सके.

Also Read: मॉनसूनी बूंद टपकने से पहले निर्झर-निर्मल हो जाएगी ‘आपन सरस्वतिया’, गढ़वा में 21वें दिन चलीं 12 मशीनें

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola