नवादा: बिहार पुलिस और अग्निवीर में चयनित 50 सफल युवाओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

बिहार पुलिस का सांकेतिक फोटो.

Nawada News :कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ परिवार और युवा प्रकोष्ठ, हिसुआ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था. इस दौरान दो सगी बहनों, आलीशा राज और अपिता राज को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Nawada News : स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को बिहार पुलिस और अग्निवीर परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले क्षेत्र के होनहार युवाओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ परिवार और युवा प्रकोष्ठ, हिसुआ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

समारोह में अतिथियों के रूप में ख्यात व्यंग्यकार उदय भारती, प्रो. डॉ. अमरदीप कुमार, सहायक निदेशक अजय कुमार उर्फ पप्पू जी, प्राचार्य अजय कुमार, प्रियंका बरनवाल, मीरा वर्मा तथा सच्चिदानंद उपस्थित थे. कार्यक्रम का सफल संचालन युवा प्रकोष्ठ के गिरजेश कुमार और प्रतिभावान छात्रा आलीशा राज ने संयुक्त रूप से किया.

चयनित युवाओं को मेडल व गायत्री साहित्य भेंट किए

समारोह के दौरान क्षेत्र के 50 नव-नियुक्त अग्निवीरों और बिहार पुलिस में चयनित सफल युवाओं को मेडल पहनाकर तथा गायत्री साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही इंटरमीडिएट परीक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में जिला और देश स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने वाली दो सगी बहनों, आलीशा राज और अपिता राज को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

सम्मानित होने वाले युवाओं में चंदन कुमार, प्रिंस कुमार, प्रियांशु कुमार, सुधांशु कुमार और देवा भारती सहित कई अन्य शामिल थे.

नौकरी के साथ देश, धर्म और संस्कृति को अपनाएं

मौके पर सहायक निदेशक अजय कुमार उर्फ पप्पू जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के उद्देश्य और आदर्शों को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा और नौकरी प्राप्त करने के साथ-साथ हमें देश, धर्म और संस्कृति को भी अपनाने की सख्त आवश्यकता है. उन्होंने युवाओं को सुबह और रात में गायत्री मंत्र के जाप को जीवन में शामिल करने की सलाह दी.

वहीं, प्रियंका बरनवाल ने गायत्री मंत्र की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे छात्रों और युवाओं में एकाग्रता बढ़ती है. प्रो. डॉ. अमरदीप कुमार ने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने और बेहतर भविष्य निर्माण की प्रेरणा दी.

समाज व परिवार के प्रति समर्पित रहने का संदेश

ख्यात व्यंग्यकार उदय भारती ने अपनी ओजस्वी काव्य पंक्तियों के माध्यम से युवाओं में जोश भरा और उन्हें देश, समाज एवं परिवार के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया.

समारोह में मुख्य रूप से पार्षद संतोष कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद गीता देवी, आनंद प्रकाश, युवा प्रकोष्ठ के चंदन जी, निवास कुमार, सुजीत मोडलर सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी नागरिक, युवा तथा अभिभावक उपस्थित थे.

Also Read : द्रविड़ स्थापत्य शैली का बेजोड़ नमूना है नवादा का गोवर्धन मंदिर, उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन