नवादा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत से शराब लेकर पहुंचे दो नाबालिग पकड़े गये, 11.7 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

नवादा रेलवे स्टेशन की तस्वीर

नवादा रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है. वंदे भारत एक्सप्रेस से शराब की खेप ले जा रहे दो नाबालिगों को RPF ने दबोच लिया. उनके पास से 11.7 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 9,320 रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन

nawada railway station liquor sizes: ऑपरेशन सतर्क के तहत नवादा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर पहुंचे दो नाबालिगों को पकड़ लिया. दोनों के पास से कुल 11.7 लीटर शराब बरामद की गयी, जिसकी अनुमानित कीमत 9,320 रुपये बतायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरते समय पकड़े गये

आरपीएफ के उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश कुमार और प्रधान आरक्षी योगेंद्र दास की टीम ने ट्रेन संख्या 22500 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-3 कोच से पिट्ठू बैग लेकर उतर रहे दो लड़कों को देखा. संदेह होने पर दोनों से पूछताछ की गयी.

पूछताछ में दोनों की पहचान सत्यम कुमार (14), पिता गोपाल सिंह, ग्राम करम, थाना नेमदारगंज और शिवम राज (16), पिता संजय सिंह, ग्राम दिऔरा, थाना रोह, नवादा के रूप में हुई.

डीडीयू स्टेशन से शराब लाने की बात कही

पूछताछ में दोनों ने आरपीएफ को बताया कि वे डीडीयू स्टेशन से शराब लेकर आये थे. बैग की तलाशी लेने पर 8 पीएम स्पेशल ब्लेंड ऑफ स्कॉच एंड इंडियन ग्रेन व्हिस्की की छह बोतलें मिलीं. प्रत्येक बोतल 750 एमएल की थी और उन पर उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए अंकित था.

इसके अलावा सत्यम कुमार के पास से 8 पीएम गोल्ड पॉकेट पैक व्हिस्की की 22 बोतलें बरामद हुईं. प्रत्येक बोतल 180 एमएल की थी. वहीं, शिवम राज के पास से रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 18 बोतलें मिलीं, जिनमें प्रत्येक बोतल 180 एमएल की थी.

46 बोतलों में शराब जब्त

आरपीएफ ने दोनों नाबालिगों के पास से कुल 46 बोतलों में शराब बरामद कर उन्हें निरुद्ध किया. इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गयी और दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना नवादा को सौंप दिया गया.

मामले में कांड संख्या 08/26 दर्ज किया गया है. बिहार मध्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की गयी है.

इसे भी पढ़ें: दानापुर फायरिंग कांड फॉलोअप: नए युवक से दोस्ती से नाराज था पूर्व प्रेमी, कई दिनों से कर रहा था रेकी; पहले भी दे चुका था धमकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन