ePaper

बिहार : नवादा में दलित वृद्ध को सरेआम लाठी-डंडे से पीटा, फोड़ी आखें, मौत

Updated at : 04 Mar 2018 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नवादा में दलित वृद्ध को सरेआम लाठी-डंडे से पीटा, फोड़ी आखें, मौत

नवादा : बिहार के नवादा में एक दलित वृद्ध कीनिर्मम तरीके से हत्या कियेजाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मामला रजौली से जुड़ा हुआ है. जहां थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में अपराधियों ने 60 वर्षीय दलित भुवनेश्वर मांझी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक दलित वृद्ध की पहले […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा में एक दलित वृद्ध कीनिर्मम तरीके से हत्या कियेजाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मामला रजौली से जुड़ा हुआ है. जहां थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में अपराधियों ने 60 वर्षीय दलित भुवनेश्वर मांझी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक दलित वृद्ध की पहले आंखें फोड़ दी गयी. फिर सरेआम लाठी-डंडे से इतना पीटा की मौत हो गयी. बीते दो दिनों के भीतर नवादा में यह ऐसी दूसरी घटना है.

इससे पहले दो दिन पूर्व ही जिला में एक और दलित की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी गयी थीं. जानकारी के अनुसार नवादा के रजौली स्थित धर्मपुर गांव में रविवार को एक दलित भुवनेश्‍वर मांझी की लाठी-डंडे व रॉड से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गयी. हत्‍यारों ने पहले उसे पकड़कर आंखें फोड़ दीं, फिरबेरहमीसे पीटना शुरू किया.जिससेउसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर इलाकेकेलोगों में आक्रोश है. फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन