नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता रथ रवाना

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर नवादा में जागरूकता अभियान शुरू किया गया.
नवादा नगर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर नवादा में जागरूकता अभियान शुरू किया गया. गुरुवार को सिविल कोर्ट परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वादों का त्वरित, सुलभ और सस्ता निबटारा संभव है और लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की. रथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाकर लोगों को जागरूक करेगा तथा पंपलेट बांटकर नौ मई को लोक अदालत में लंबित मामलों के निष्पादन की जानकारी देगा. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं न्यायालय कर्मी मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










