सिरदला-हिसुआ मुख्य मार्ग पर टोटो की टक्कर से दो बाइक भिड़ीं, तीन घायल

Published by :VISHAL KUMAR
Published at :30 Apr 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
सिरदला-हिसुआ मुख्य मार्ग पर टोटो की टक्कर से दो बाइक भिड़ीं, तीन घायल

सिरदला-हिसुआ मुख्य मार्ग पर मठ महादेव के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. टोटो चालक की लापरवाही के कारण दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

सिरदला. सिरदला-हिसुआ मुख्य मार्ग पर मठ महादेव के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. टोटो चालक की लापरवाही के कारण दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, टोटो चालक विकास कुमार सिरदला-हिसुआ मुख्य मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान मठ महादेव के पास टोटो अनियंत्रित हो गया और उसने दो बाइकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया. प्रभारी चिकित्सक डॉ उपेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया है. फिलहाल सभी की हालत स्थिर बतायी जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन