जदयू के मुख्य प्रवक्ता बनाये जाने पर नीरज कुमार व प्रदेश सचिव डॉ सतीश कुशवाहा को बधाई

Author Vishal kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और प्रदेश सचिव डॉ सतीश कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन की मजबूती पर जताई खुशी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि रोह जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता तथा डॉ. सतीश कुशवाहा को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. इस अवसर पर मंडरा पैक्स अध्यक्ष नीतू कुमारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार लंबे समय से संगठन और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जबकि डॉ. सतीश कुशवाहा ने भी अपने कार्यों से संगठन को मजबूती प्रदान की है. दोनों को नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा.इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और दोनों नेताओं के सफल कार्यकाल की कामना की. बधाई देने वालों में अर्जुन पासवान, रमाकांत सिंह, सुमित, सुमंत, सोनू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने नए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन