डोमनबाग में हत्या के मामले के फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती

Published by :VISHAL KUMAR
Published at :30 Apr 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
डोमनबाग में हत्या के मामले के फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती

थाना क्षेत्र के दरावां पंचायत अंतर्गत डोमनबाग गांव में गुरुवार को पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.

विज्ञापन

कौआकोल. थाना क्षेत्र के दरावां पंचायत अंतर्गत डोमनबाग गांव में गुरुवार को पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. नवादा नगर थाना की टीम ने न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई करते हुए घर का दरवाजा, चौकी, बर्तन सहित अन्य सामान जब्त किया और विधिवत जब्ती सूची तैयार की. नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नगर थाना कांड संख्या 813/25 के तहत की गयी है. मामला डोमनबाग गांव निवासी ब्रहमदेव महतो के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की हत्या से जुड़ा है. 29 जुलाई 2025 को सचिन कुमार बिहार पुलिस परीक्षा देने सासाराम जा रहे थे, इसी दौरान नवादा के मेहता गली, मिर्जापुर मुहल्ला में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कौआकोल थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र मोनू कुमार सहित तीन आरोपियों की संलिप्तता पायी थी. मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मोनू कुमार लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय के निर्देश पर फरार आरोपित पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. इस दौरान पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर, कौआकोल थाना के अपर थानाध्यक्ष एसआई अविनाश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन