नालंदा के इस पंचायत में लगेगा विशेष सहयोग शिविर, सभी सरकारी समस्याओं का होगा समाधान

Published by : Vivek Singh Updated At : 13 Jun 2026 10:11 AM

विज्ञापन

प्रखंड सह अंचल ऑफिस

Nalanda News : नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ और विभिन्न समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए 16 जून को विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. इस शिविर में जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

Nalanda News : (सुनील कुमार) नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ और विभिन्न समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए 16 जून को विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. इस शिविर में जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

16 जून को खरूआरा और सेवदह में लगेगा शिविर

प्रखंड प्रशासन की ओर से 16 जून को चेरो और डिहरी पंचायत में विशेष सहयोग शिविर आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

इन दो स्थानों पर होगी विशेष व्यवस्था

बीडीओ डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि चेरो पंचायत के खरूआरा गांव स्थित पंचायत भवन और डिहरी पंचायत के सेवदह गांव स्थित बुनियादी विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा. दोनों जगहों पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहेंगे.

जिला स्तर के अधिकारी भी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

विशेष सहयोग शिविर में जिला स्तर के पदाधिकारी (डीसीएलआर) भी शामिल होंगे. वे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देंगे. इससे लोगों को अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा.

सरकारी योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी

शिविर के दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने और आवश्यक मार्गदर्शन देने की भी व्यवस्था रहेगी.

अब प्रखंड कार्यालय का नहीं लगाना होगा चक्कर

प्रशासन का कहना है कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को पंचायत स्तर पर ही अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं और जानकारी के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा.

अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील

बीडीओ डॉ. पंकज कुमार ने पंचायत क्षेत्र के लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे.

Also Read : शेखपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेन लेकर भी न जाएं अभ्यर्थी

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन