विषाक्त प्रसाद खाने से छह लोग बीमार
Updated at : 31 May 2015 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शुक्रवार की देर रात्रि विषाक्त प्रसाद के खाने से पांच महिला सहित छह लोग बीमार हो गये.सबों को उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी.घटना मानपुर थाना क्षेत्र के भैराबल गांव की है. बताया जाता है कि देवेंद्र कुमार के घर में शुक्रवार को पूजा का आयोजन हुआ था. प्रसाद की तैयारी पहले […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शुक्रवार की देर रात्रि विषाक्त प्रसाद के खाने से पांच महिला सहित छह लोग बीमार हो गये.सबों को उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी.घटना मानपुर थाना क्षेत्र के भैराबल गांव की है.
बताया जाता है कि देवेंद्र कुमार के घर में शुक्रवार को पूजा का आयोजन हुआ था. प्रसाद की तैयारी पहले ही कर ली गयी थी.पूजा समाप्त होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. प्रसाद के खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी.सबों में उल्टी व दस्त की शिकायत को देखते हुए आनन-फानन में इलाज के लिए के सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
इस घटना में सविता देवी,सुनीता देवी,पंचा देवी , त्रियंका देवी,संजी देवी व देवेंद्र कुमार ज्यादा प्रभावित हुए.शनिवार की सुबह में सबों के हालत में सुधार पाया गया.सदर अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि सबों की तबीयत विषाक्त पदार्थ के खाने से बिगड़ी है. बीमार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




