नालंदा भगदड़ मामले में 20 लोगों पर FIR, 4 पुजारी गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर में भीड़ की तस्वीर

Nalanda Stampede Case: बिहार शरीफ के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ के बाद एक्शन लिया गया. 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही मंदिर के 4 पुजारियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में जांच अभी भी जारी है.

विज्ञापन

Nalanda Stampede Case: नालंदा में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 8 महिलाएं हैं. इनमें ज्यादातर नालंदा की ही रहने वाली हैं. हादसे को लेकर पुलिस ने मंदिर के 4 पुजारियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन पुजारियों से पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तार पुजारियों की पहचान अनुज कुमार पांडे, अवधेश कुमार मिश्रा, विवेकानंद पांडे और निरंजन कुमार पांडे के रूप में हुई है. शीतला माता मंदिर में भगदड़ के जिम्मेदार स्थानीय पंडा को बताया गया. ग्रामीण और श्रद्धालुओं ने पैसे लेकर दर्शन कराने का आरोप लगाया है. कहा जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में इसकी जांच की जाएगी. पुलिस भगदड़ को लेकर हर एक एंगल से जांच-पड़ताल करने में जुटी है.

5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 20 के खिलाफ FIR

इसके साथ ही दीपनगर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है. इसके अलावा मंदिर के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष समेत 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन ने बुधवार को मंदिर का दौरा किया.

उन्होंने कहा, ये कहीं न कहीं प्रबंधन के स्तर पर चूक हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर का पंजीकरण और बेहतर प्रबंधन अनिवार्य है. भविष्य में फिर इस तरह की घटना ना हो, इसके लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए.

मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार

भगदड़ में 9 लोगों की जान जाने से परिजनों के बीच मातम पसरा है. बुधवार को ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने परिजनों का ढाढस बांधा और घटना के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही हादसे के बाद गांव में कहीं ना कहीं भय का माहौल है. इसकी वजह से आज कई दुकानें बंद हैं.

Also Read: नालंदा भगदड़ मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन