नालंदा मंदिर भगदड़ में प्रशासनिक लापरवाही उजागर, भीड़ प्रबंधन की बड़ी चूक सामने आई

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 Mar 2026 7:33 PM

विज्ञापन

नालंदा मंदिर भगदड़ में प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ की घटना के बाद जांच में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है. भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई गई. सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने की तैयारी है.

विज्ञापन

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले की जांच में शुरुआती तौर पर गंभीर लापरवाही सामने आई है. डीजी ऑपरेशन और स्पेशल ब्रांच कुंदन कृष्णन ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और साफ कहा कि भीड़ को संभालने में बड़ी चूक हुई है.

जांच के दौरान यह सामने आया कि मंदिर परिसर के अंदर अव्यवस्थित तरीके से दुकानें लगा दी गई थीं. इससे आने-जाने का रास्ता काफी संकरा हो गया था. जब अचानक भीड़ बढ़ी और भगदड़ मची, तो लोगों को बाहर निकलने का सही रास्ता नहीं मिला. यही वजह रही कि हालात तेजी से बिगड़ गए और कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

पटना में सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच

सबसे बड़ी समस्या यह भी रही कि एम्बुलेंस को समय पर अंदर जाने का रास्ता नहीं मिल पाया. रास्ते जाम होने के कारण घायलों को जल्दी इलाज नहीं मिल सका, जिससे नुकसान और बढ़ गया. अब सीसीटीवी फुटेज को पटना मुख्यालय ले जाकर जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि आखिर किस स्तर पर चूक हुई.

थाना प्रभारी निलंबित

सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. घटना के बाद स्थानीय थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है. गृह मंत्री ने इसे दुखद घटना बताते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पर्याप्त इंतजाम नहीं थे

जानकारी के अनुसार, इस दिन मंदिर में असामान्य भीड़ थी. मंगलवार और महावीर जयंती का संयोग था. बावजूद इसके, भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर पुलिस बल भी पर्याप्त नहीं था, जिससे हालात को तुरंत काबू नहीं किया जा सका. अब प्रशासन की कोशिश है कि जांच पूरी कर जल्द जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए भीड़ प्रबंधन के नियमों को और सख्ती से लागू करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नालंदा में बीच सड़क महिला से बदसलूकी, कपड़े फाड़े, वीडियो बनाने की कोशिश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन