बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 Mar 2026 2:56 PM
बिहार में बारिश का अलर्ट
Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मेघ गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 1 अप्रैल तक बिहार के कई जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में बादल, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
बिहार के इन जिलों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया है कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज के साथ बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि अगले सात दिन में मौसम में सुधार दिखेगा. 6 अप्रैल तक अधिकतर जिलों में ग्रीन जोन रहेगा, यानी कोई खास खतरा नहीं रहेगा. कुछ पश्चिमी जिलों जैसे बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तापमान पर क्या अपडेट
न्यूनतम तापमान करीब 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. पटना में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की संभावना है. 1 से 4 अप्रैल तक आसमान साफ या आंशिक बादल छाए रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 1 अप्रैल से बढ़ सकता है सर्किल रेट, रजिस्ट्री ऑफिस में देर रात तक हो रहा रजिस्ट्रेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










