पटना जेपी गंगा पथ पर पलटी तेज रफ्तार पिकअप,पीएमसीएच से गायघाट जाने वाले लेन पर लगा जाम

Updated:
विज्ञापन

पिकअप पलटने से आवागमन में दिक्कत

पटना के जेपी गंगा पथ पर एक अनियंत्रित पिकअप वैन पलट गई. इस हादसे के कारण पीएमसीएच से गायघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया.

विज्ञापन

Pickup truck overturns on JP Path : पटना जेपी गंगा पथ पर गुरुवार को पीएमसीएच से गायघाट की ओर जाने वाले लेन में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलते ही पटना ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के साथ सड़क खाली कराने का काम शुरू किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सामान लेकर गायघाट जा रही थी पिकअप

बताया जाता है कि पिकअप वैन सामान लेकर पीएमसीएच से गायघाट की ओर जा रही थी. इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और पिकअप सड़क पर पलट गयी. हादसे के बाद वाहन के सड़क पर आ जाने से पीछे से आ रहे वाहनों की रफ्तार थम गयी और कुछ ही देर में लंबी कतार लग गयी.

पीएमसीएच-गायघाट लेन में रुक-रुककर जाम

वाहन पलटने के कारण पीएमसीएच से गायघाट की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी. पटना ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस लेन में रुक-रुककर जाम की स्थिति बन रही थी. इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस ने हटाया वाहन, धीरे-धीरे सामान्य हुआ आवागमन

हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और राहत कर्मी मौके पर पहुंचे. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटाने और यातायात बहाल करने का काम तेजी से किया गया. इसके बाद लेन में धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया. पुलिस की तत्परता से जाम को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन