नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में मची भगदड़, 9 महिलाओं की मौत

Updated:
विज्ञापन

मघड़ा शीतला मंदिर में भीड़

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में मघड़ा शीतला मंदिर में मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 9 महिलाओं की मौत हो गई. इसके साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना जिले के दीपनगर थाना इलाके की है.

विज्ञापन

Bihar News: नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. लेकिन अचानक इस दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ में 9 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेजा गया है. बताया जाता है कि चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार था, इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कैसे हुई भगदड़ की स्थिति?

पूरी घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिले के दीपनगर थाना इलाके में मघड़ा शीतला मंदिर स्थित है. आज चैत्र महीने का आखिरी दिन होने की वजह से मेला लगा था और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. जल्दी-जल्दी दर्शन कर लिया जाए, इसके लिए लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में थे. मंदिर का गर्भ गृह भी काफी छोटा है और अंदर जाने के लिए सिर्फ एक रास्ता है. ऐसे में भीड़ काफी ज्यादा जुटने की वजह से एकाएक भगदड़ मच गई.

पटना के कमिश्नर नालंदा रवाना

जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह से मंदिर के साथ-साथ मेला को भी बंद करा दिया गया. पुलिस प्रशासन भीड़ को कंट्रोल करने में जुट गई. इसके साथ ही हादसे की खबर मिलते ही पटना के कमिश्नर को बिहार शरीफ भेजा गया है. संभावना जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.

मघड़ा शीतला मंदिर की है मान्यता

बताया जाता है कि बिहार शरीफ से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर मघड़ा शीतला मंदिर है. इस मंदिर की देश के साथ-साथ विदेशों में भी मान्यता है. यहां चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मुख्य रूप से पूजा की जाती है. इसके साथ ही 10 मार्च से ही शीतला माता का मेला शुरू हुआ था और आज आखिरी दिन था. इस वजह से काफी संख्या में यहां श्रद्धालु पूजा-पाठ करने पहुंचे थे.

Also Read: कोलकाता और मऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए बिहार में स्टॉपेज और टाइम टेबल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन