कोलकाता और मऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए बिहार में स्टॉपेज और टाइम टेबल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Mar 2026 11:22 AM
कोलकाता-मऊ स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Train News: कोलकाता और मऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इस ट्रेन को 8 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा. बिहार में जमुई, झाझा समेत कई स्टेशनों पर इस स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज होगा. भीड़भाड़ की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत कुछ ही महीने में होने वाली है. इससे पहले रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों के चलाने का निर्णय लिया जा रहा है. इस बीच कोलकाता और मऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या को देखते हुए रेलवे की ओर से यह फैसला लिया गया है.
क्या होगी स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग?
ट्रेन की टाइमिंग के बारे में बताया गया कि गाड़ी नंबर- 05096 कोलकाता-मऊ स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:30 बजे मऊ स्टेशन से खुलेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह में 8:50 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी. वापसी में यही ट्रेन गाड़ी नंबर 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल कोलकाता से 1:20 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे पहुंच जाएगी.
बिहार के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
इस स्पेशल ट्रेन को 8 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा. इस दौरान यह ट्रेन लगभग 15 फेरे लगाएगी. इस ट्रेन का स्टॉपेज बिहार में झाझा, जमुई और किऊल के अलावा अन्य स्टेशनों पर होगा. इसके साथ ही ट्रेन में सुविधाओं के बारे में बताया गया कि स्लीपर कोच, सेकंड क्लास कोच और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था रहेगी.
आनंद विहार-पुरुलिया के बीच भी स्पेशल ट्रेन
रेलवे अधिकारियों की माने तो, गर्मी में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी. इससे पहले आनंद विहार और पुरुलिया के बीच 14022/14021 आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस 2 अप्रैल से चलाने का फैसला लिया गया था. इससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और सफर पहले से आसान हो जाएगा.
Also Read: बिहार के फर्जी सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर खतरा, पड़ सकता है जेल जाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










