पटना में सरकारी वेबसाइट का कंटेंट और लोगो कॉपी कर बनाया फर्जी पोर्टल, डेटा चुराने और वित्तीय धोखाधड़ी की आशंका, साइबर थाने में केस दर्ज

Author Nitish kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Patna cyber fraud : साइबर बदमाशों ने एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, पटना के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं को ठगने की कोशिश की है. इस वेबसाइट पर सरकारी कंटेंट और लोगो कॉपी किया गया है. मामले में पटना साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Patna cyber fraud : साइबर बदमाशों ने MSME टेक्नोलॉजी सेंटर, पटना के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं और नौकरी के इच्छुक लोगों से ठगी की साजिश रची है. मामले की जानकारी मिलने के बाद एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, बिहटा के डिप्टी जनरल मैनेजर संजय कुमार ने पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सरकारी वेबसाइट का कंटेंट और लोगो किया कॉपी

शिकायत के अनुसार, जालसाजों ने एमएसएमई के नाम से एक फर्जी वेबसाइट तैयार की है. इस वेबसाइट पर एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, पटना की आधिकारिक वेबसाइट का अधिकांश कंटेंट, लोगो और अन्य जानकारियां बिना अनुमति के कॉपी कर दी गई हैं, ताकि यह वेबसाइट देखने में पूरी तरह सरकारी और असली प्रतीत हो.

संपर्क और करियर सेक्शन में किया फर्जीवाड़ा

जालसाजों ने वेबसाइट के कॉन्टैक्ट सेक्शन में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, पटना का आधिकारिक पता तो दिया है, लेकिन मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदल दी है. वहीं करियर सेक्शन में एमएसएमई डीएफओ पटना और मुजफ्फरपुर के पते भी प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि लोगों को यह सरकारी पोर्टल होने का भ्रम हो.

नौकरी के नाम पर डेटा चोरी की आशंका

डिप्टी जनरल मैनेजर संजय कुमार ने शिकायत में बताया है कि फर्जी वेबसाइट के माध्यम से नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों की व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारियां, जैसे पहचान पत्र, बैंक विवरण और अन्य दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं.

उन्होंने आशंका जताई कि इसका इस्तेमाल पहचान चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी और डेटा के दुरुपयोग के लिए किया जा सकता है.

फर्जी वेबसाइट ब्लॉक करने की मांग

एमएसएमई प्रशासन ने पुलिस से फर्जी वेबसाइट को तत्काल ब्लॉक कराने और इसके पीछे शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाया जा सके.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन