पटना में एटीएम कार्ड फंसाकर साइबर ठगी, खाते से 1.13 लाख रुपये उड़ाए, साइबर थाने में केस दर्ज
सांकेतिक तस्वीर
Patna Cyber crime : गर्दनीबाग में एक एसबीआई एटीएम में अनोखी साइबर ठगी हुई, जहां एटीएम कार्ड फंसने का बहाना बनाकर एक व्यक्ति के खाते से ₹1.13 लाख उड़ा दिए गए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Patna Cyber crime : पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित एक एसबीआई एटीएम में साइबर बदमाशों ने एटीएम कार्ड फंसाकर एक व्यक्ति के खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए. पीड़ित गोपालपुर थाना क्षेत्र के चिपुरा कला गांव निवासी राजकुमार महतो ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
एटीएम में फंसा कार्ड, फर्जी नंबर पर किया कॉल
राजकुमार महतो ने बताया कि वह गर्दनीबाग स्थित एसबीआई के एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. मदद के लिए उन्होंने एटीएम के पास लिखे एक टोल-फ्री नंबर पर कॉल किया. कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को मददगार बताते हुए उन्हें बेऊर मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया.
लौटने पर खाली हो चुका था खाता
राजकुमार महतो जब बेऊर मोड़ पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला. वापस एटीएम पहुंचने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मशीन से उनका कार्ड निकाल लिया था. कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके खाते से पॉस मशीन के माध्यम से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं.
साइबर थाना में दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद राजकुमार महतो ने गर्दनीबाग थाना और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि एटीएम में कार्ड फंसने की स्थिति में किसी भी लिखे हुए मोबाइल या टोल-फ्री नंबर पर कॉल न करें. केवल बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन या शाखा से ही संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए