समय पर कीमोथेरेपी और नारायणा कैंसर सेंटर की देखभाल, युवक ने इविंग सारकोमा को दी मात

Updated:
विज्ञापन
नारायणा कैंसर सेंटर और मेडिकल ऑन्कोलॉजी, पटना के निदेशक डॉ अभिषेक आनंद

नारायणा कैंसर सेंटर और मेडिकल ऑन्कोलॉजी, पटना के निदेशक डॉ अभिषेक आनंद

Narayana Cancer Centre: इविंग सारकोमा जैसी दुर्लभ और गंभीर हड्डी के कैंसर से जूझ रहे एक 17 साल के युवक ने समय पर पहचान, कीमोथेरेपी और नारायणा कैंसर सेंटर की विशेषज्ञ चिकित्सा से नई जिंदगी पाई. विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच और इलाज से इस बीमारी पर प्रभावी तरीके से काबू पाया जा सकता है.

विज्ञापन

Narayana Cancer Centre: पटना के 17 साल के केशव कुमार (बदला हुआ नाम) ने इविंग सारकोमा (हड्डी का दुर्लभ कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी को समय पर इलाज और नारायणा कैंसर सेंटर में विशेषज्ञों की देखरेख में मात दे दी. केशव को लगातार हड्डी में तेज दर्द और सूजन की शिकायत थी. अगस्त 2022 में जांच के दौरान इविंग सारकोमा की पुष्टि हुई, जिसके बाद अस्पताल में तुरंत कीमोथेरेपी शुरू की गई.

लंबे समय तक चली कीमोथेरेपी और नियमित उपचार के बाद अब उसकी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार है. वर्तमान में वह कैंसर मुक्त (Cancer Free) है और पूरी तरह सामान्य एवं स्वस्थ जीवन जी रहा है. यह सफलता समय पर निदान, नियमित उपचार और मरीज के सकारात्मक सहयोग का परिणाम है.

नारायणा कैंसर सेंटर एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी, Paras HMRI Hospital, पटना के निदेशक Dr. Abhishek Anand ने बताया कि इविंग सारकोमा मुख्य रूप से बच्चों और किशोरों में पाया जाने वाला एक दुर्लभ हड्डी का कैंसर है. यदि लंबे समय तक हड्डी में दर्द, सूजन या गांठ बनी रहे तो इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

डॉ. आनंद ने बताया कि मरीज ने नियमित रूप से इलाज कराया और चिकित्सकीय सलाह का पूरी तरह पालन किया. इसी का परिणाम है कि उपचार के उत्कृष्ट नतीजे मिले और आज वह कैंसर मुक्त है. उन्होंने कहा कि आधुनिक कैंसर उपचार पद्धतियों तथा समय पर शुरू किए गए इलाज से इविंग सारकोमा जैसे जटिल कैंसर का भी सफलतापूर्वक इलाज संभव है.


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन