जिले के 33 फीसदी बच्चों ने लाये सीजीपीए 10,उमंग

Updated at : 30 May 2015 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के 33 फीसदी बच्चों ने लाये सीजीपीए 10,उमंग

लोग सीबीएसइ 10 वीं रिजल्ट की कर रहे तारीफ बिहारशरीफ : सीबीएसइ 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट आने से छात्र तथा अभिभावकों में खुशी व्याप्त है. लोग बेहतर रिजल्ट की प्रशंसा कर रहे हैं. जिले के 33 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सीजीपीए 10 लाने में सफल रहे हैं. विशेष रूप से जिले के निजी विद्यालयों […]

विज्ञापन

लोग सीबीएसइ 10 वीं रिजल्ट की कर रहे तारीफ

बिहारशरीफ : सीबीएसइ 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट आने से छात्र तथा अभिभावकों में खुशी व्याप्त है. लोग बेहतर रिजल्ट की प्रशंसा कर रहे हैं. जिले के 33 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सीजीपीए 10 लाने में सफल रहे हैं. विशेष रूप से जिले के निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा. इससे जिले में सीबीएसइ पैटर्न पर आधारित निजी विद्यालयों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

हालांकि जिले के मेहनती और मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी लोग इस सफलता के लिए बधाई दे रहे हैं. अच्छे रिजल्ट आने के बाद अब जिले के छात्र-अभिभावक अपनी आगे की रणनीति बनाने में लग गये हैं. अधिकांश विद्यार्थी +2 की पढ़ाई के लिए अच्छे संस्थानों की तलाश में जुटे हैं. कई विद्यार्थी तो पूर्व में ही राज्य तथा राज्य के बाहर के अच्छे संस्थानों में एडमिशन टेस्ट दे चुके है.

जिन विद्यार्थियों का सेलेक्शन इन संस्थानों में हो चुका है वे अब नामांकन के लिए अपने अभिभावकों के साथ रवाना हो रहे हैं. कुछ विद्यार्थी सीबीएसइ पैटर्न के बजाय बिहार बोर्ड को भी तरजीह दे रहे हैं. ऐसे विद्यार्थी स्थानीय इंटर विद्यालयों में नामांकन कराने की सोच रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन