मठों को धार्मिक केंद्रों में विकसित करने के लिए चलेगा अभियान
Updated at : 25 May 2015 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : भारत साधु समाज के तत्वावधान में जिले के अधिकांश मठों में आध्यात्मिक एवं धार्मिक केंद्रों के रूप में परिणत करने का अभियान गुरु पूर्णिता से प्रारंभ किया जायेगा. इस अवसर पर विशेष प्रार्थना पंच देवताओं की सामूहिक रूप से की जायेगी. इसमें समाज के सभी वर्ग के लोग भाग लेंगे. साधु समाज के […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : भारत साधु समाज के तत्वावधान में जिले के अधिकांश मठों में आध्यात्मिक एवं धार्मिक केंद्रों के रूप में परिणत करने का अभियान गुरु पूर्णिता से प्रारंभ किया जायेगा.
इस अवसर पर विशेष प्रार्थना पंच देवताओं की सामूहिक रूप से की जायेगी. इसमें समाज के सभी वर्ग के लोग भाग लेंगे. साधु समाज के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री बड़ी मठ गुरुधाम पीठाधीश्वर धर्माचार्य स्वामी हरिनारायणानंद ने रविवार को कहा कि सरकारी उपेक्षा के कारण धर्म स्थलों की अनदेखी की जा रही है.
इसी प्रकार बिहारशरीफ स्थित उदासीन संप्रदाय का अमर मठ एवं एकंगरसरायप्रखंड के तारापुर संगत के वृदधों मठाधीशों का धार्मिक न्यास द्वारा गठित समितियों ने भोजन व वस्त्र से वंचित कर दिया है.
आम लोगों में आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरण अभियान की शुरुआत की जायेगी. इसके संचालन के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर नागरिकों की अभियान समिति का गठन 21 जून तक कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




