तीन परीक्षा केंद्रों पर लगभग दो हजार विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

Updated at : 24 May 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
तीन परीक्षा केंद्रों पर लगभग दो हजार विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

1200 अंकों की परीक्षा में हैं सभी विषय अनिवार्य जिले में मौलवी स्तर के छह, जबकि फाजिल स्तर के हैं दो मदरसे बिहारशरीफ. स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की छुट्टियों के दौरान जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर बिहार राज्य मदरसा बोर्ड पटना द्वारा मौलवी की परीक्षा का आयोजन हो रहा है. शनिवार को परीक्षा के तीसरे […]

विज्ञापन
1200 अंकों की परीक्षा में हैं सभी विषय अनिवार्य
जिले में मौलवी स्तर के छह, जबकि फाजिल स्तर के हैं दो मदरसे
बिहारशरीफ. स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की छुट्टियों के दौरान जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर बिहार राज्य मदरसा बोर्ड पटना द्वारा मौलवी की परीक्षा का आयोजन हो रहा है. शनिवार को परीक्षा के तीसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्रओं की भारी भीड़ रही.
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है. सोगरा स्कूल को छात्रओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि सोगरा कॉलेज,गगन दीवान तथा मदरसा कॉमियां में छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
परीक्षा में जिले भर के लगभग दो हजार छात्र-छात्रएं भाग ले रहे हैं. यह उर्दू माध्यम से इंटरमीडिएट के समकक्ष की परीक्षा है. स्थानीय सोगरा स्कूल परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य मो अरशद अस्थानवी ने बताया कि मदरसा बोर्ड के प्रति विद्यार्थियों का रूझान बढ़ा है.
प्रति वर्ष विभिन्न स्तर की परीक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है. मतदरसा शिक्षा बोर्ड से पढ़ाई करने वाले हजारों विद्यार्थी आज देश के कोने-कोने में उच्च सरकारी पदों पर आसीन है. वर्तमान में जिले में मौलवी स्तर की पढ़ाई कराने वाले 6 प्रमुख मदरसे हैं, जबकि वस्तानिया तथा फोकानिया स्तर के दर्जनों मदरसे कार्यरत हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन