उचक्कों ने 20 हजार रुपये उड़ाये
Updated at : 24 May 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

एकंगरसराय : उचक्कों ने पाथरू मठ पर गांव निवासी रामाशीष प्रसाद सिंह के एटीएम कार्ड को हेराफेरी कर 20500 रुपये निकाल लिये. इस संबंध में रामाशीष प्रसाद सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है. पीड़ित रामाशीष प्रसाद सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी का देहांत हो गया है. […]
विज्ञापन
एकंगरसराय : उचक्कों ने पाथरू मठ पर गांव निवासी रामाशीष प्रसाद सिंह के एटीएम कार्ड को हेराफेरी कर 20500 रुपये निकाल लिये. इस संबंध में रामाशीष प्रसाद सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है. पीड़ित रामाशीष प्रसाद सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी का देहांत हो गया है.
पिता के श्रद्ध कर्म के लिए शुक्रवार को एकंगरासराय पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से राशि निकालने गये थे कि एटीएम केबिन में मेरे पीछे एक अज्ञात व्यक्ति आकर खड़े हो गये और मुङो सहायता देने लगे. राशि की निकासी नहीं हो पायी और मेरा एटीएम हेराफेरी कर दूसरे एटीएम को थमा दिया गया.
जब मैं कुछ घंटों के बाद राशि निकासी करने गया तो पता चला कि मुङो दूसरा एटीएम दे दिया गया है और मेरा 20500 रुपया निकाल लिया गया है. ज्ञात है कि पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम केबिन में दर्जनों बार उचक्कों द्वारा एटीएम का हेराफेरी का मामला हो चुका है. लेकिन बैंक प्रशासन द्वारा गार्ड की व्यवस्था नहीं की जा सकी है. जिससे उपभोक्ताओं में काफी दहशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




