ePaper

बिहार: अवैध संबंध को लेकर पत्नी व चाचा की हत्या

Updated at : 09 May 2015 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: अवैध संबंध को लेकर पत्नी व चाचा की हत्या

बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना अंतर्गत काजीचक गांव में शुक्रवार की रात अवैध संबंध के कारण महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी गयी. महिला के पति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपनी पत्नी व चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों शवों को […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना अंतर्गत काजीचक गांव में शुक्रवार की रात अवैध संबंध के कारण महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी गयी. महिला के पति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपनी पत्नी व चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों शवों को जलाने का प्रयास भी किया गया.

हिलसा थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने आज बताया कि मृतकों में जयराम रविदास की पत्नी सरपतिया देवी (28) और उनके चाचा हरिओम रविदास (35) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मृतक हरिओम रविदास के पिता ने जयराम सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है. इस मामले के सभी नामजद आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन