दो पिस्टल व नौ गोलियों के साथ तीन सड़क लुटेरे धराये
Updated at : 12 Apr 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

हरनौत : थाना क्षेत्र के हुसैन चक खंधा में बंधन बैंक कर्मी से पिस्तौल के बल पर सड़क लुटेरों को हरनौत पुलिस एवं कलियान बीघा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में तीन लुटेरे पकड़े गये, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे. कल्याण बिगहा गांव निवासी गरीबन राम के पुत्र प्रजुमन कुमार एवं ब्रह्म राम […]
विज्ञापन
हरनौत : थाना क्षेत्र के हुसैन चक खंधा में बंधन बैंक कर्मी से पिस्तौल के बल पर सड़क लुटेरों को हरनौत पुलिस एवं कलियान बीघा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में तीन लुटेरे पकड़े गये, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे. कल्याण बिगहा गांव निवासी गरीबन राम के पुत्र प्रजुमन कुमार एवं ब्रह्म राम के पुत्र मिथुन कुमार, हरनौत थाना क्षेत्र के सबनहुआ डीह गांव निवासी साधु यादव के पुत्र कौशल कुमार को पुलिस घर से गिरफ्तार किया है.
कौशल कुमार के पास से छह गोलियां लोडेड एक माउजर, जबकि राजीव कुमार के घर से लोडेड एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया. राजीव भागने में सफल रहा, जबकि प्रजुमन कुमार एवं मिथुन कुमार के पास से एक कट्टा तीन गोलियां, पांच खोखा, एक पल्सर बाइक, बैंक कर्मी से लूटा गया मोबाइल, एक सेल फोन बरामद हुआ है.
जबकि, सोनू कुमार भागने में सफल रहा है. पटना निवासी इंद्रदेव पासवान का पुत्र सोनू कुमार की शादी कलियान बीघा गांव में हुई थी, जो अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार लुटेरों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. यह जानकारी कल्याण बिगहा ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




