नालंदा में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 5 तक के स्कूल 20 जून तक बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- एआई जेनरेटेड)

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- एआई जेनरेटेड)

Nalanda News: नालंदा में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए डीएम कुंदन कुमार ने कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 20 जून तक पठन-पाठन स्थगित करने का आदेश जारी किया है. कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई भी सुबह 10:30 बजे तक ही संचालित होगी.

विज्ञापन

नालंदा के बिहारशरीफ से कुमार उज्जवलानंद गिरि की रिर्पोट
Nalanda News: नालंदा जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 20 जून तक स्थगित करने का आदेश जारी किया है. यह आदेश 18 जून से प्रभावी होकर 20 जून तक लागू रहेगा.

डीएम ने जारी किया विशेष आदेश

जिला दंडाधिकारी कुंदन कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल सहित, में कक्षा 5 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी. प्रशासन का मानना है कि भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है.

कक्षा 6 से 8 तक के लिए भी समय सीमा तय

जारी निर्देश के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए भी शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:30 बजे के बाद संचालित नहीं की जाएंगी. विद्यालयों को अपने समय-सारिणी में आवश्यक बदलाव करने का निर्देश दिया गया है ताकि छात्र गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें.

निजी विद्यालय 16 जून को ही खुले थे

गौरतलब है कि जिले के कई निजी विद्यालय 16 जून से ग्रीष्मावकाश के बाद खुले थे. लेकिन बढ़ते तापमान और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा. इससे हजारों छात्र-छात्राओं को राहत मिलने की उम्मीद है.

विद्यालयों को जारी किए गए दिशा-निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. विद्यालय प्रबंधन को आदेश का अक्षरशः पालन करते हुए अपनी शैक्षणिक गतिविधियों और समय-सारिणी को पुनर्निर्धारित करने को कहा गया है.

अभिभावकों से भी की गई अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें. दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी और लू जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

Also Read: नालंदा के एकंगरसराय में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, किशोर की मौत; दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन