नालंदा के एकंगरसराय में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, किशोर की मौत; दो युवक गंभीर रूप से घायल

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रांगण में रोते बिलखते परिजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रांगण में रोते बिलखते परिजन

Nalanda News: नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड में गंगा बिगहा गांव के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई. हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

नालंदा के एकंगरसराय से विनोद कुमार की रिर्पोट
Nalanda News:
नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना तेल्हाड़ा-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर गंगा बिगहा गांव के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

गंगा बिगहा गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेल्हाड़ा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गंगा बिगहा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक किशोर की मौत, दो की हालत गंभीर

हादसे में जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी सतीश चौधरी के 14 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार की मौत हो गई. वहीं तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कोठरी गांव निवासी तन्नू कुमार और सन्नी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तेल्हाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकंगरसराय भेजा. वहां चिकित्सकों ने अंकुश कुमार को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. घटना के बाद कोठरी गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पेड़ से जा टकराया.

Also Read: नालंदा : माता-पिता के घर आने की राह देख रहे थे सात बच्चे, बस में करंट फैलने से दोनों की मौत

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन