मुजफ्फरपुर: बंदरा के रतवारा में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरपुर के रतवारा गांव में शनिवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बरामद हुआ. महिला के चेहरे पर झाग मिलने से मौत के कारणों पर रहस्य बना हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Muzaffarpur News: हत्था थाना क्षेत्र के रतवारा गांव में शनिवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.
चौकी पर मिला शव
मृतका की पहचान रतवारा गांव निवासी मो. जहीर की पत्नी सबुजा खातून (करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसी हालचाल जानने पहुंचे. घर के अंदर चौकी पर महिला का शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
पति करता है कोलकाता में नौकरी
ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति मो. जहीर कोलकाता के एक कारखाने में काम करता है और करीब छह माह पहले गांव आया था. महिला घर में अकेली रहती थी तथा मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती थी. दंपती की कोई संतान नहीं है.
पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के चेहरे पर झाग जैसा पदार्थ दिखाई दे रहा था, जिससे मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि रतवारा गांव में महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सूर्यमणि कुमार
सूर्यमणि कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. क्राइम, सामाजिक और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है. अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्यपरक लेखन और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी खबरें पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और संतुलित जानकारी प्रदान करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










