मुफ्ती असलम रिजवी साहब का 15वां उर्स-ए-शेरे बिहार आज से, तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के औराई में हजरत मुफ्ती असलम रिजवी का 15वां उर्स आज से शुरू हो रहा है. इसमें देश-विदेश से हजारों अकीदतमंद शामिल होकर अमन और भाईचारे का संदेश लेंगे.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर औराई प्रखंड के मकसूदपुर गांव स्थित हजरत मुफ्ती असलम रिजवी साहब का 15वां उर्स-ए-शेरे बिहार शनिवार की संध्या से शुरू हो रहा है. दो दिवसीय इस उर्स को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से अकीदतमंदों (श्रद्धालुओं) के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.

बरेली शरीफ से पहुंचेंगे मुख्य अतिथि अल्लामा असजद रज़ा खान

हुजूर शेरे बिहार के साहबजादे हजरत हाफिज इरफान रजा ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, तकरीर (प्रवचन) और दुआ की महफिल सजाई जाएगी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि शहजादा-ए-ताजुश्शरिया, कायदे मिल्लत हजरत अल्लामा असजद रज़ा खान खास तौर पर बरेली शरीफ से शिरकत करेंगे.

अमन और भाईचारे का दिया जाएगा संदेश

उर्स में देश के कोने-कोने से सुन्नी जमाअत के नामचीन मुस्लिम धर्मगुरु शामिल होंगे, जो अकीदतमंदों को इस्लाम की सच्ची शिक्षाओं, शांति, आपसी भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देंगे. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. गौरतलब है कि प्रसिद्ध धर्मगुरु मुफ्ती असलम रिजवी साहब की बरसी पर हर साल हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन