राज्यपाल का एक दिवसीय दौरा , विश्वविद्यालय और रामकृष्ण मिशन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और रामकृष्ण मिशन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) मुजफ्फरपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं. वे बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में प्रतिमा और भवनों का अनावरण करेंगे, और रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.

विज्ञापन

Governor Muzaffarpur Visit: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंच रहे हैं. राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. उनके तय कार्यक्रमों को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शहर में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रतिमा और भवनों का अनावरण

जारी आधिकारिक प्रोटोकॉल और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 9:30 बजे पटना स्थित बिहार लोक भवन से प्रस्थान कर सड़क मार्ग द्वारा मुजफ्फरपुर स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 11:00 बजे वे विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में 7 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा, नवनिर्मित अत्याधुनिक आईटी सेल भवन और विश्वविद्यालय के नवनिर्मित ग्रैंड गेट का विधिवत अनावरण एवं उद्घाटन करेंगे.

रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के शताब्दी समारोह में सहभागिता

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यक्रमों को संपन्न करने के पश्चात राज्यपाल यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस लौटेंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे रामकृष्णा मिशन सेवा आश्रम के लिए रवाना होंगे. राज्यपाल सेवा आश्रम पहुंचकर संस्थान के ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और उपस्थित संतों, प्रबुद्धजनों व आम नागरिकों को संबोधित करेंगे. समारोह संपन्न होने के उपरांत वे सीधे पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.

फकुली सीमा से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा सख्त

राज्यपाल के आगमन को लेकर विधि-व्यवस्था और अचूक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश से भारी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिले की फकुली सीमा से लेकर विश्वविद्यालय और रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे. वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एडवांस सुरक्षा जांच टीमें और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं.

यह भी पढ़ें... गंडक नदी का रेवा घाट पुल बना सुसाइड पॉइंट, एक हफ्ते में सात लोगों ने लगाई छलांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन