लापरवाही... इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में अचानक छात्राओं को होने लगी उल्टी, खाने की गुणवत्ता पर सवाल

Updated:
विज्ञापन
MIT महिला हॉस्टल में मेस का खाना, बीमार हुईं छात्राएं

इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में अचानक छात्राओं को होने लगी उल्टी

मुजफ्फरपुर के एमआईटी महिला हॉस्टल में मेस का खाना खाने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. छात्राओं ने घटिया भोजन परोसने का आरोप लगाया है. जिला प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एमआईटी (MIT) महिला छात्रावास में मेस का खाना खाने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. शुक्रवार को कई छात्राओं को उल्टी और तेज दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर सभी बीमार छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. घटना के बाद जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया.

उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मची अफरा-तफरी

छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. कई छात्राओं को लगातार उल्टी और दस्त होने लगे. सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बीमार छात्राओं को सदर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने आवश्यक जांच कर उनका इलाज शुरू किया. दिनभर इलाज के बाद देर शाम छात्राओं को वापस छात्रावास भेज दिया गया.

छात्राओं ने लगाया घटिया भोजन परोसने का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिमी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आकांक्षा आनंद अपनी टीम के साथ एमआईटी पहुंचीं. उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. छात्राओं ने आरोप लगाया कि मेस में लंबे समय से घटिया और अस्वच्छ भोजन परोसा जा रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे उनकी सेहत लगातार प्रभावित हो रही है.

एसडीओ ने कॉलेज प्रशासन को दिए निर्देश

छात्राओं की शिकायत सुनने के बाद एसडीओ ने कॉलेज प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि मेस संचालक से वार्ता कर यह सुनिश्चित किया जाए कि छात्राओं को साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा.

एक दिन पहले ही छात्राओं ने किया था प्रदर्शन

गौरतलब है कि इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को एमआईटी की छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया था. छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर घंटों नारेबाजी कर मेस की खराब व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता को लेकर विरोध जताया था. प्रदर्शन के अगले ही दिन बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने से मेस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर बंद 2026 LIVE अपडेट: चौक-चौराहों पर भारी पुलिसबल तैनात, कई स्कूल बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर


विज्ञापन
Ankit Kumar

लेखक के बारे में

By Ankit Kumar

प्रभात खबर मुजफ्फरपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव है. शिक्षा और क्राइम बीट पर विशेषज्ञता है. एमजेएमसी और एम.ए पॉलिटिकल साइंस के साथ एलएलबी की डिग्री प्राप्त है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन