दशहरा मेले की रौनक में सतर्कता जरूरी<bha>;</bha> ठगों, चोरों के साथ- साथ कोढ़ा गिरोह से बचें
Published by : CHANDAN Updated At : 29 Sep 2025 8:45 PM
दशहरा मेले की रौनक में सतर्कता जरूरी; ठगों, चोरों के साथ- साथ कोढ़ा गिरोह से बचें
संवाददाता, मुजफ्फरपुर
दशहरा मेला रंग-बिरंगी रौनक के साथ शुरू हो चुका है. मां दुर्गा का दर्शन व मेला के उत्सव की खुशी में डूबने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बाजार में उमड़ रही है लेकिन इस चमक-दमक के बीच चेन स्नेचिंग, एटीएम फ्रॉड, झपटमारी और ब्लेड से पर्स व मोबाइल चुराने वाले गिरोह भी सक्रिय है. जिला पुलिस ने दशहरा मेला को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, लेकिन नागरिकों की जागरूकता और सावधानी ही इस उत्सव को सुरक्षित बना सकती है.पुलिस सूत्रों के अनुसार, दशहरा मेले के दौरान हर साल चोरी, स्नेचिंग और ठगी की घटनाएं बढ़ जाती है. अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग, पर्स और मोबाइल चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं. कुछ गिरोह ब्लेड का इस्तेमाल कर बैग काटकर कीमती सामान चुराते हैं. इसके अलावा, एटीएम फ्रॉड भी एक बड़ी चुनौती बन गया है. ठग अनजान लोगों को मदद का झांसा देकर उनके खाते साफ कर देते हैं. इसके अलावा कटिहार के कोढ़ा गिरोह के शातिर भी एक्टिव हो जाते हैं. इस गिरोह के अपराधी चेन स्नेचिंग, झपटमारी, सिक्का फेंक कर पैसा उड़ाने, कार के सामने मोबिल गिरने का झांसा देकर बैग उड़ाने की वारदात को अंजाम देता है.
सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि दशहरा मेला को लेकर शहर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है. सभी पूजा पंडालों में पुलिस टीम की तैनाती के साथ- साथ सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि दशहरा मेला देखने के लिए घर से निकल रहे हैं तो यातायात को लेकर जिला पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें. साथ ही ठगों, स्नेचर व चोरों से सावधान रहें.मेले में सुरक्षित रहने के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है:
आभूषणों से परहेज: सोने-चांदी के गहने पहनने से बचें. अगर जरूरी हो, तो उन्हें कपड़ों से ढककर रखें और भीड़ में सतर्क रहें. आर्टिफिशियल ज्वेलरी का प्रयोग करें
एटीएम
सावधानी
: एटीएम में पिन डालते समय आसपास के लोगों पर नजर रखें. अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें और सुरक्षित एटीएम का उपयोग करें.सामान की सुरक्षा:
पर्स को आगे की जेब में रखें और बैग को मजबूती से पकड़ें. मोबाइल का अनावश्यक उपयोग न करें.भीड़ में
सतर्कता
: भीड़ में किसी के धक्का मारने या संदिग्ध व्यवहार पर तुरंत अपने सामान की जांच करें.आपातकालीन
संपर्क
: पुलिस हेल्पलाइन डायल 112 या स्थानीय थाने का नंबर अपने फोन में सेव रखें. संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










