मुजफ्फरपुर: नगर निगम के वार्डों में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत और सुझाव

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर नगर निगम 16 जून को विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित करेगा. शिविर में नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष दर्ज करा सकेंगे. पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित निपटारे के लिए मुजफ्फरपुर नगर निगम 16 जून को विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित करेगा. मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने इसके सफल संचालन के लिए वार्डवार नोडल अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिया है.

राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नगर निकाय स्तर पर वार्डवार सहयोग शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा. शिविर के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे.

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा शिविर

सहयोग शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. शिविर में प्रतिनियुक्त सभी कनीय अभियंताओं, कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं वार्ड निरीक्षकों को सुबह 9:30 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा तत्काल सहयोग पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, जिससे शिकायतों और आवेदनों की ऑनलाइन ट्रैकिंग एवं निगरानी सुनिश्चित की जा सके.

इन स्थानों पर आयोजित होगा सहयोग शिविर

  • वार्ड 06 : अंचल कार्यालय, अंचल संख्या-01, ब्रह्मपुरा
  • वार्ड 07 : पशुपालन विभाग परिसर, भगवानपुर
  • वार्ड 08 : मध्य नीतीश्वर विद्यालय परिसर, माड़ीपुर
  • वार्ड 09 : सर्किट हाउस के समीप स्थित पुराना अंचल कार्यालय, माड़ीपुर
  • वार्ड 10 : अंचल संख्या-08 कार्यालय

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को लेकर शिविर में पहुंचें और उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाएं.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन