मुजफ्फरपुर: कांटी में राजद का हल्लाबोल: बिहार की बदहाली और महंगाई के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर धरना

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 9:01 PM

विज्ञापन

कांटी में राजद का एक दिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड मुख्यालय में तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद ने एक दिवसीय धरना दिया. पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व में मंगलवार को कांटी प्रखंड मुख्यालय में बिहार की बदहाली को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस विरोध कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राय ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

धरना प्रदर्शन में शामिल राजद नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन नेता प्रतिपक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर किया गया है. कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया. नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के राज में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा, ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है. इसी के विरोध में यह प्रखंड स्तरीय धरना आयोजित कर सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया गया है.

पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

इस मौके पर सरकार को घेरने के लिए राजद के कई वरिष्ठ नेता एकजुट हुए. धरना को पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी, राजद के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, अकलियत प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद हैदर आजाद ने संबोधित किया. इनके अलावा रघुनाथ पासवान, शंकर राम, रामजी प्रसाद सहनी, मंगल यादव, अमर मेहता और डॉ. राजेश यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन