सासाराम में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना व सामूहिक प्रार्थना
पूजा करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता.
sasaram news : कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की उन्नति और जनकल्याण की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया.
सासाराम से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
sasaram news : प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शिवघाट मंदिर परिसर, सासाराम में उनके बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना, सामूहिक प्रार्थना तथा भव्य आरती का आयोजन किया गया.
देश की उन्नति व जनकल्याण की कामना
इस अवसर पर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य, भारत की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं विकास के लिए भी श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक प्रार्थना की गई. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की उन्नति और जनकल्याण की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया.
पूजा-अर्चना में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, जिला मंत्री शिवनाथ चौधरी, जिला प्रवक्ता रजनीश वर्मा, संतोष कुमार, विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी, अभिषेक तिवारी, सुशील सोनी, सनी देओल, कपिल देव चौधरी, गीता पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे.
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा आरती और प्रार्थना के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति की मंगलकामना की गई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए