पारा मेडिकल का दो छात्र चार लाख कैश के साथ पकड़ाया, सत्यापन के बाद छोड़ा

Published by : CHANDAN Updated At : 06 Oct 2025 8:16 PM

विज्ञापन

Two students were caught with Rs 4 lakh in cash

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर थाने की पुलिस ने चार लाख नकदी के साथ कार सवार पारा मेडिकल के दो छात्र को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा. दोनों रविवार की देर रात बनारस बैंक चौक से गुजर रहे थे. पुलिस दोनों छात्र को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. उनकी पहचान अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के भुतहा निवासी सागर कुमार और भवेश कुमार के रूप में किया गया. नगर थाने पर रखकर बरामद रुपये के संबंध में दोनों से पूछताछ की गयी. उन्होंने पुलिस को बताया है कि मिठनपुरा के कन्हौली विष्णुदत्त स्थित एक पारा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराना था. इसी के लिए अररिया स्थित घर से चार लाख रुपये लेकर कार से मुजफ्फरपुर आ रहे थे. एडमिशन की प्रक्रिया में काफी देर हो गया. रात में वह अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान वाहन चेकिंग के दौरान उनको रोका गया. सोमवार को नगर थाने की पुलिस दोनों छात्र को लेकर मिठनपुरा के पारा मेडिकल कॉलेज पहुंची. वहां छानबीन के दौरान छात्र के द्वारा दी गयी सभी जानकारी सत्य पाया गया. इसके बाद उनको छोड़ दिया गया. नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि वह सोमवार की शाम योगदान ही दिए हैं. इससे पहले ही दोनों छात्र को सत्यापन के बाद छोड़ दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन