बक्सर में आंधी-बारिश से बढ़ी मुश्किलें, घंटों बिजली गुल, उमस भरी गर्मी ने बढ़ायी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

बिजली ठीक करते हुए का सांकेतिक फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : करीब दो घंटे बाद कुछ हिस्सों में बिजली की आंख-मिचौली शुरू हुई, लेकिन पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे.

विज्ञापन

बक्सर से आशुतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

Buxar News :  मंगलवार रात करीब 11 बजे जिले में आई जोरदार आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया. अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. आंधी के चलते जिला मुख्यालय सहित शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई.

शहर में आंधी शुरू होते ही एहतियातन बिजली आपूर्ति काट दी गई. करीब दो घंटे बाद कुछ हिस्सों में बिजली की आंख-मिचौली शुरू हुई, लेकिन पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे. बारिश भी नाममात्र की होने से गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली और सुबह होते ही फिर से असह्य गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया.

ग्रामीण इलाकों में स्थिति गंभीर

ग्रामीण इलाकों में हालात अधिक खराब रहे. डुमरांव, ब्रह्मपुर, चौसा, राजपुर, बक्सर, सिमरी और इटाढ़ी प्रखंड के दर्जनों गांवों में पूरी रात बिजली गुल रही. कई स्थानों पर पांच घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जबकि कई गांव बुधवार सुबह तक अंधेरे में डूबे रहे.

बिजली व्यवस्था पर सवाल

बिजली विभाग का दावा है कि हर मौसम में निर्बाध आपूर्ति के लिए कवर्ड तार लगाए गए हैं, लेकिन आंधी-पानी के दौरान फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या लगातार बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कवर्ड तार का लाभ जमीन पर नजर नहीं आ रहा है और मामूली आंधी में ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है.

पेड़ और पोल गिरने की सूचना

आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने की भी सूचना मिली है. बारिश कम होने के कारण गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली. सुबह 8 बजे के बाद तापमान फिर तेजी से बढ़ने लगा और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया.

विभाग का पक्ष

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेज हवा के कारण 33 केवी और 11 केवी लाइनों में फॉल्ट आ गए थे. कई जगह पेड़ों की टहनियां तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई. मरम्मत कार्य के लिए टीमों को रात में ही लगा दिया गया था. शहरी क्षेत्रों में अधिकतर जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई है, जबकि ग्रामीण इलाकों में काम जारी है.

Also Read : बक्सर आईटीआई में वायु सेना की कार्यशाला, युवाओं को मिले अग्निवीर योजना के टिप्स

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन