10 जून को सोना ₹1,53,170 पहुंचा, चांदी में दिखी गिरावट, देखें पूरी रेट लिस्ट 

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 10 Jun 2026 9:05 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 10 June 2026 (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 10 June 2026: 10 जून 2026 को सोने की कीमतों में 10 रुपये की मामूली तेजी आई है, जबकि चांदी के दाम में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 10 June 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज के भाव पर नजर डालना जरूरी है. 10 जून को सोने की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी थोड़ी सस्ती हुई है. ध्यान रहे कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह जारी किए गए रेट्स के आधार पर हैं. 

सोना कितना महंगा हुआ?

आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये की बढ़त के साथ 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोने में यह छोटी लेकिन पाजिटिव बढ़त देखने को मिली है. 

आज का सोने का रेट (10 ग्राम):

कैटेगरीआज का रेटकल का रेटबदलाव
24 कैरेट₹1,53,170₹1,53,160▲ ₹10
22 कैरेट₹1,40,410₹1,40,400▲ ₹10

शहरवार 24 कैरेट सोने का रेट (10 ग्राम):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹1,53,220₹1,53,210▲ ₹10
लखनऊ₹1,53,320₹1,53,310▲ ₹10
रांची₹1,53,170₹1,53,160▲ ₹10
दिल्ली₹1,53,320₹1,53,310▲ ₹10
मुंबई₹1,53,170₹1,53,160▲ ₹10
कोलकाता₹1,53,170₹1,53,160▲ ₹10

चांदी में क्या बदलाव आया?

सोने के मुकाबले चांदी में आज हल्की नरमी दिखी है. एक किलो चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,59,900 रुपये पर आ गया है. हालांकि गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन थोक खरीदारों के लिए यह राहत की बात हो सकती है. 

आज का चांदी का रेट:

कैटेगरीआज का रेटकल का रेटबदलाव
1 किलो चांदी₹2,59,900₹2,60,000▼ ₹100

शहरवार सिल्वर रेट (1 किलो)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹2,59,900₹2,60,000▼ ₹100
लखनऊ₹2,59,900₹2,60,000▼ ₹100
रांची₹2,59,900₹2,60,000▼ ₹100
दिल्ली₹2,59,900₹2,60,000▼ ₹100
मुंबई₹2,59,900₹2,60,000▼ ₹100
कोलकाता₹2,59,900₹2,60,000▼ ₹100

फिलहाल बाजार में सोना मजबूती दिखा रहा है, जबकि चांदी में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं, तो अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट जरूर जांच लें क्योंकि टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: आज पेट्रोल-डीजल के दाम बदले या नहीं? तुरंत चेक करें 10 जून का भाव 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola