पनीर कारोबारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

Published by : CHANDAN Updated At : 04 Oct 2025 9:39 PM

विज्ञापन

The body of a cheese trader was found hanging in his room

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा पुरी मोहल्ले की घटना वैशाली के विद्दूपुर थाना का रहनेवाला था प्रेम एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले में किराये के कमरे में पनीर कारोबारी प्रेम राय (28) का फंदे से लटका हुआ शव मिला. वह वैशाली के विद्दूपुर थाना के गोकुलपुर गांव के रहनेवाले थे. सदर थाने की पुलिस व एफएसएल की टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच शव भेज दिया. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सुसाइड लग रहा है. पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मोबाइल जब्त किया है. प्रेम पनीर का कारोबार करने के साथ-साथ मजदूरी भी करता था. दशहरे के दौरान परिवार के सदस्य भी उसके पास आये थे. शनिवार दोपहर से कमरा बंद था. मोबाइल पर लगातार रिंग होने पर भी जवाब नहीं मिल रहा था. पड़ोसी को शक हुआ तो वह खिड़की से अंदर झांका तो प्रेम का शव छत की कुंडी से लटका हुआ था. किरायेदार ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रेम की मौत के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन