मौसम: दिन भर रही धूप, शाम में बारिश से मौसम सुहाना

शाम चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और काले बादल से आसमान घिर गए. इसके बाद करीब आधे घंटे तक शहर में जोरदार बारिश हुई.
मुजफ्फरपुर. सेामवार को तेज धूप से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. सुबह से ही मौसम में तल्खी के कारण बाहर निकलने वाले लोग पसीने से तर बतर हो गए. धूप के अलावा उमस के कारण पंखे की हवा से भी राहत नहीं मिल रही थी. धूप से रिक्शा और ठेला चालक काफी परेशान दिखे. दोपहर तीन बजे तक धूप लोगों को बदहाल करती रही. आर्द्रता अधिक होने के कारण उमस अधिक थी. हालांकि इसके बाद हवा में तेजी आयी और धूप का कहर कम हुआ. शाम चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और काले बादल से आसमान घिर गए. इसके बाद करीब आधे घंटे तक शहर में जोरदार बारिश हुई. इसके बाद मौसम सुहाना हो गया.वही अधिकतम तापमान 34.3 व न्यनूतम तापमान 26.8 डिग्री रिकार्ड किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




