कुत्तों के झुंड में घिर गयी साइकिल सवार छात्रा, चिल्लाने पर राहगीरों ने बचायी जान
Published by : CHANDAN Updated At : 11 Sep 2025 9:02 PM
Passersby saved his life after shouting
: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चैपमैन स्कूल के समीप की घटना : 15 से 18 कुत्ते के एक- साथ सड़क पर आने से दहशत : बचने के चक्कर में एक बाइक सवार गिरकर जख्मी संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी आक्रमकता गुरुवार को उस वक्त देखने को मिली जब मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चैपमैन स्कूल के पास एक छात्रा पर लगभग 15 से 18 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. छात्रा अपनी साइकिल से कोचिंग से घर लौट रही थी कि अचानक कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. यह देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कुछ साहसी लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला. यह घटना शाम करीब सवा बजे की है. दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा जैसे ही चैपमैन स्कूल के पास पहुंची, गली के मोड़ से अचानक कुत्तों का एक बड़ा झुंड उसकी तरफ लपका. कुत्तों की गुर्राहट सुनकर छात्रा घबरा गई और संतुलन खो दिया. वह जोर- जोर से चिल्लाने लगी. राहगीर लाठी-डंडे लेकर दौड़े, जिसके बाद कुत्ते वहां से भागे. इस बीच एक बाइक सवार युवक भी कुत्तों से बचने के चक्कर में संतुलन खोकर गिर गया, जिससे उसे हल्की चोटें आईं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. रात के समय ये कुत्ते झुंड बनाकर सड़कों पर घूमते हैं, जिससे राहगीरों और खासकर बच्चों में डर का माहौल है. लोगों ने कई बार नगर निगम से शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. मालूम हो कि बुधवार को भी आवारा कुत्तों की झुंड बुधवार को अचानक सड़क पर आ गयी थी. इसमें बेला मस्जिद चौक रोड में एक स्कूटी सवार मां- बेटी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गयी थी. इसमें बच्ची का सिर फट गया था वहीं, महिला का पांव फ्रैक्चर हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










