मुजफ्फरपुर: बैरिया गोलंबर से चांदनी चौक तक चला बुलडोजर, जब्त किये गए कई वाहन

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News nh-encroachment-drive-fine-on-100-vehicles-jcb-action

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने एनएच किनारे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. बैरिया से संगम घाट तक जेसीबी से अवैध निर्माण हटाए गए. 100 वाहनों पर 3.5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया, जबकि कई वाहन जब्त किए गए हैं. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में NH को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया. बैरिया बस स्टैंड से लेकर चांदनी चौक, सुधा डेयरी मोड़ और संगम घाट तक जेसीबी के साथ प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान सड़क और सर्विस लेन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया. अभियान के दौरान करीब 100 वाहनों से 3.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि आधा दर्जन वाहनों को जब्त भी किया गया.

जेसीबी से तोड़े गए अवैध निर्माण

एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा आनंद के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. अभियान के दौरान बड़े वाहन शोरूमों के अवैध हिस्से, होटलों के पिलर, दुकानों की सीढ़ियां और सड़क किनारे बनी झुग्गियों को हटाया गया. कई जगहों पर स्थायी अतिक्रमण भी तोड़ा गया.

दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को साफ चेतावनी दी है कि दोबारा कब्जा करने पर भारी जुर्माना और एफआईआर दर्ज की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि एनएच पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती हैं. हाल में मोतीपुर में खड़े ट्रक से हुई दुर्घटना में चार लोगों की मौत का भी जिक्र किया गया.

अवैध पार्किंग और सर्विस लेन पर चला अभियान

चांदनी चौक से सुधा डेयरी मोड़ तक सर्विस लेन में फैले अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया गया. वहीं बिना चक्का वाले और लंबे समय से अवैध पार्किंग में खड़े आधा दर्जन वाहनों को क्रेन की मदद से जब्त किया गया. हाईवे किनारे गलियों और सर्विस लेन में चल रही अवैध दुकानों पर भी कार्रवाई हुई.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उद्देश्य है कि मुजफ्फरपुर के सभी प्रमुख मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षित, सुगम और अतिक्रमण मुक्त बने रहें.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन