मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड बैठक में स्ट्रीट लाइट पर हंगामा, पार्षदों ने प्रशासन को घेरा
निगम बोर्ड की मीटिंग में मौजूद मेयर, dy मेयर, नगर आयुक्त और पार्षद | Prabhat Khabar Network
मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में सोमवार को खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने में हो रही देरी को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. बैठक में श्रावणी मेले की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी उठी.
Muzaffarpur Municipal Meeting: नगर निगम बोर्ड की बैठक में सोमवार को खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने में हो रही देरी को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. बैठक शुरू होते ही शहर की खस्ताहाल स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर सवाल दागे.
6000 लाइटों की खरीद के बाद भी काम ठप
शहर के अधिकांश वार्डों में स्ट्रीट लाइटें हफ्तों से बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
- पार्षदों का आरोप: शिकायत के बावजूद लाइटों की मरम्मत में ढिलाई बरती जा रही है और नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की प्रक्रिया बेहद धीमी है.
- खरीदारी पर सवाल: बैठक में सामने आया कि निगम ने 6000 नई स्ट्रीट लाइटों की खरीद कर ली है. पार्षदों ने सवाल उठाया कि जब लाइटें आ चुकी हैं तो वार्डों में लगाने में देरी क्यों हो रही है.
श्रावणी मेले की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
बैठक में आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर भी पार्षदों ने तीखे तेवर दिखाए.
- नागरिक सुविधाएं: श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए कांवरिया पथ और मुख्य सड़कों पर प्रकाश, पेयजल, सफाई व सड़क मरम्मत प्राथमिकता से कराने की मांग की गई.
- निगम का आश्वासन: प्रशासन ने जल्द खराब लाइटें ठीक करने, नई लाइटें लगाने और श्रावणी मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का भरोसा दिया.
ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर कमांडर शशांक शेखर सम्मानित, दो मिनट का रखा गया मौन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए