Muzaffarpur News: मीनापुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में भेजे गए पुलिस केंद्र

Updated:
विज्ञापन

बिहार पुलिस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद पर लापरवाही की गाज गिरी है. गंभीर मामलों की जांच में शिथिलता, दोहरे हत्याकांड की जांच में लापरवाही और रिकॉर्ड प्रबंधन में कमी मिलने पर उन्हें पुलिस केंद्र भेज दिया गया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के मीनापुर से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रामएकबाल प्रसाद पर आखिरकार कार्रवाई की गाज गिर गई है. गंभीर मामलों की जांच में लापरवाही और लंबित कांडों के निष्पादन में शिथिलता बरतने के आरोपों के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र वापस भेज दिया गया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी भी दे दी गई है.

जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-1) की जांच रिपोर्ट और तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के अनुमोदन के आधार पर की गई है. जांच में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाया है.

दोहरे हत्याकांड समेत कई मामलों में लापरवाही का आरोप

जांच में पाया गया कि कई गंभीर आपराधिक मामलों के अनुसंधान में अपेक्षित गति नहीं दिखाई गई. खास तौर पर एक दोहरे हत्याकांड की जांच में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है. इसके अलावा कई लंबित मामलों में भी समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है.

एफएसएल टीम नहीं बुलाने और रिकॉर्ड प्रबंधन में भी कमी

रिपोर्ट के मुताबिक कई गंभीर मामलों में अनिवार्य होने के बावजूद एफएसएल टीम को नहीं बुलाया गया. वहीं अभिलेखों और डाटा प्रबंधन में भी अनियमितताएं पाई गईं. विभागीय स्तर पर मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने को भी गंभीरता से लिया गया है.

विभागीय कार्रवाई की मिली मंजूरी

इन सभी आरोपों को गंभीर मानते हुए सक्षम प्राधिकारी ने रामएकबाल प्रसाद के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने की स्वीकृति दे दी है. फिलहाल उन्हें पुलिस केंद्र भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई विभागीय जांच के आधार पर की जाएगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन