4 साल से बिना सूचना गायब चल रही प्रशिक्षु महिला सिपाही सोनी कुमारी सेवामुक्त

Updated:
विज्ञापन

4 साल से बिना सूचना गायब चल रही प्रशिक्षु महिला सिपाही सोनी कुमारी सेवामुक्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में 1397 दिनों से बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाली प्रशिक्षु महिला सिपाही सोनी कुमारी को एसएसपी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन

Trainee Constable Dismissed: लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कार्यस्थल से गायब चल रही मुजफ्फरपुर जिला बल की प्रशिक्षु महिला सिपाही सोनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त (बर्खास्त) कर दिया गया है. मुंगेर जिले की रहने वाली प्रशिक्षु महिला सिपाही (क्रमांक 1836) पिछले करीब चार वर्षों से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित चल रही थीं. पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही 06 अक्टूबर 2022 से ही बिना सूचना दिए फरार थीं. इस दौरान कुल 1397 दिन (3 वर्ष 11 माह 28 दिन) बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई.

विज्ञापन

नोटिस और पत्राचार का नहीं दिया कोई जवाब

पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से पत्राचार कर उन्हें कई बार ड्यूटी पर लौटने और अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

विभागीय जांच में पाई गईं दोषी:

  • नोटिस की अनदेखी: विशेष दूत व डाक से गृह पते पर नोटिस भेजने के बाद भी कोई स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया गया.
  • गंभीर आरोप: जांच में अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता की पुष्टि हुई.
  • कड़ी कार्रवाई: संचालन पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्तगी का आदेश जारी किया.

इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है.

ये भी पढ़ें: कोचिंग पढ़ाने वाले ट्यूटर ने 13 साल की छात्रा को किया अगवा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई चार साल की सजा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन