मुजफ्फरपुर: एसएसपी,क्राइम कंट्रोल करें, वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 10:24 PM

विज्ञापन

थानेदार क्राइम कंट्रोल करें वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में थानेदारों को अपराध पर लगाम लगाने की सख्त चेतावनी दी है. अहियापुर सहित 4 थानेदार पुरस्कृत होंगे, जबकि खराब प्रदर्शन वाले नपेंगे. स्नैचिंग रोकने और गर्ल्स कॉलेजों के बाहर सुरक्षा बढ़ाने का कड़ा निर्देश दिया गया है.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले में क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की. मरीन ड्राइव स्थित पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में एसएसपी ने जिले के सभी सीनियर पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्षों के साथ मई माह में हुई बड़ी आपराधिक वारदात की थानेवार समीक्षा की. साथ ही उन घटनाओं में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गयी इसकी भी जानकारी ली. पेंडिंग कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, वारंट कुर्की के डिस्पोजल को लेकर विशेष अभियान चलाने को कहा है. संध्या और रात्रि गश्ती को और चौकस बनाने को लेकर एसएसपी ने आदेश दिया है.

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने मासिक अपराध समीक्षा

चार थानेदारों ने किया बेहतर डिस्पोजल, बाकी से मांगा गया स्पष्टीकरण

एसएसपी ने बताया कि मई माह में शहरी थाने में अहियापुर और सदर थानेदार ने बेहतर डिस्पोजल दिया है. वहीं, ग्रामीण थाने में बोचहां और कांटी ने भी बेहतर काम किया है. चारों थानेदार को प्रोत्साहित किया जाएगा. वहीं, जिन थानेदारों का प्रदर्शन औसत या उससे नीचे रहा है, उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. ट्रैफिक कंट्रोल व एनएच पर सड़क हादसे में कमी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

मासिक अपराध समीक्षा

चेन स्नेचिंग की वारदात पर लगाम लगाने को रणनीति तैयार

शहर में बढ़ी स्नेचिंग की वारदात पर लगाम लगाने को लेकर सभी थानेदार को अपने- अपने थाना क्षेत्र में स्टेटिक चेकिंग प्वाइंट बनाने का निर्देश दिया है. साथ ही उसकी सूची भी मांगी गयी है. ताकि वहां नियमित वाहन चेकिंग की जा सके. इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर चेन स्नेचर्स के गतिविधियों पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया है. कोढ़ा, तिवारी गैंग के अलावा लोकल स्नेचर्स पर भी शिकंजा कसने को कहा गया है.

चार माह में 20 हजार से अधिक कुर्की

चार माह में जिले में 20 हजार से अधिक वार्ट, कुर्की व इश्तेहार का निष्पादन किया गया है. एसएसपी ने बताया कि जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर जल्द ही अंतरजिला चेक पोस्ट चालू लिया जाएगा. पार्क व गर्ल्स कॉलेज के बाहर सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती की जाएगी. बैठक में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर , एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार, डीएसपी पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी, सरैया एसडीपीओ समेत सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, पर्यवेक्षी पदाधिकारी व थानेदार उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन