ePaper

मुजफ्फरपुर मेट्रो निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट, पताही एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी ने कही ये बात

Updated at : 05 Sep 2024 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर मेट्रो निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट, पताही एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी ने कही ये बात

Muzaffarpur Metro : पटना के बाद मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा में मेट्रो ट्रेन चलाने पर उनकी सरकार ने सैद्धांतिक रूप से फैसला कर लिया है. इन शहरों में मेट्रो से जुड़े कामों के लिए पहले फ़िज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद डीपीआर बनाया जाएगा.

विज्ञापन

Muzaffarpur Metro: मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के लोगों के कई अधूरे सपने जल्द ही पूरे होने जा रहे हैं. शहरवासियों को जल्द ही मेट्रो रेल और एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है. सतह पर काम दिखने में छह माह का समय लग सकता है, लेकिन अब सपने के हकीकत बनने में कोई बाधा नहीं रही है. यह दावा किसी और का नहीं बल्कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है. एलएस कॉलेज सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में में उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर को मेट्रो और एयरपोर्ट दोनों मिलने जा रहा है. अगले छह माह में दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो जायेगा. नीतीश कैबिनेट इस पर निर्णय ले चुकी है.

जल्द शुरू होगा एयरपोर्ट का काम

उन्होंने कहा कि पटना के बाद मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा में मेट्रो ट्रेन चलाने पर उनकी सरकार ने सैद्धांतिक रूप से फैसला कर लिया है. इन शहरों में मेट्रो से जुड़े कामों के लिए पहले फ़िज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद डीपीआर बनाया जाएगा. पताही एयरपोर्ट को भी जल्द चालू करने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार ने राज्य के एक दर्जन एयरपोर्ट को फिर से चालू करने को लेकर केंद्र सरकार से लगातार बात कर रही है. इन एयरपोर्टों को छोटे विमान उतरने लायक बनाने का काम जल्द ही पूरा किया जायेगा.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

विपक्ष पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए मजबूती से काम कर रही है. बिहार के विकास को लेकर सरकार गंभीर है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का एक ही एजेंडा विकास है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के पास अपने परिवार के अलावा और कुछ सोचने का समय नहीं है. बिहार में विपक्ष के पास विकास का न कोई विजन है और न कोई एजेंडा.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन